फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सैलानियों के सामने से गुजरा बाघ, हुए रोमांचित

विज्ञापन
कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ। - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रविवार शाम जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय रोमांचक और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक बाघ अचानक जिप्सी और जिनोन के बीच से सड़क पार कर गया। गिरजापुरी फार्म के पास हुई इस घटना से कुछ पल के लिए सैलानी सहम गए, लेकिन बाद में वही दृश्य उनके लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन


रविवार शाम लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर से आए पर्यटक जंगल सफारी पर निकले थे। गिरजापुरी फार्म के समीप पहुंचते ही अचानक सामने से निकला बाघ जिप्सी और जिनोन वाहनों के बीच से शांति से सड़क पार कर जंगल की ओर बढ़ गया। इस दौरान वाहनों में बैठे पर्यटक कुछ क्षण के लिए स्तब्ध रह गए।

वन विभाग के रेंजर आशीष गौड़ ने और फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट के प्रमुख बीडी लखमानी ने बताया कि कतर्नियाघाट में बाघों का मूवमेंट बढ़ा है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का संकेत है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सफारी का आनंद लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें