फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

Sat, 19 May 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
फेरे लेते हुए सोनी और चांदनी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का सिरसागंज थाना प्रेमी युगल के जीवन साथी बनने का गवाह बना है। पुलिसवाले बाराती बने। दोनों के घरवाले भी मौजूद रहे। मंत्रोच्चार के साथ प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

2 of 7
थाने के मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल की शादी इतनी आसान नहीं थी, क्योंकि दोनों के घरवाले इसके खिलाफ थे। मामला थाने पहुंचा। पुलिस की पहल से युवक-युवती के प्यार को मुकाम मिला। शादी के बाद दोनों आशीर्वाद देकर थाने से विदा किया गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

3 of 7
थाने में प्रेमी युगल की शादी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सिरसागंज के कौरारा रोड निवासी चांदनी पुत्री छोटेलाल सविता और सोनू पुत्र रमेशचंद्र कुशवाह पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी को तैयार नहीं थे।

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

4 of 7
दूल्हे को वरमाला पहनाती हुई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को चांदनी अपना घर छोड़कर प्रेमी सोनू के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। चांदनी का व्यवहार देखकर सोनू के परिवारीजन सन्न रह गए। मामला थाने में पहुंचा तो दोनों परिवार के लोग और प्रेमी युगल थाने में पहुंच गए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

5 of 7
नव विवाहित सोनी और चांदनी - फोटो : अमर उजाला
चांदनी के परिवारीजन इस शादी के लिये तैयार नहीं थे। वहीं सोनू के परिजन सहमत थे। काफी देर तक थाने में पंचायत चली।जिसमें दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने दोनों के बालिग होने का लिखित पत्र लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

6 of 7
मंगल गीत गाती हुईं दोनों परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
थाना परिसर में बने शिव मंदिर में मंडप बनाया गया। पुलिस ने पंडित बुलाकर सोनी और चांदनी की शादी की रस्में पूरी कराई।दोनों परिवार के महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: थाने में एक-दूजे के हुए सोनी और चांदनी, बेहद दिलचस्प है इस विवाह के पीछे की कहानी

7 of 7
शादी में डांस करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद सोनी और चांदनी के चेहरे खुशी से खिल उठे। अब दोनों के परिवार वाले भी खुशे हैं। वहीं रस्मो रिवाज पूरी होने के बाद पुलिस ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर थाने से विदा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें