झज्जर। विश्व खाद्य दिवस पर नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सेक्टर-6 स्थित राजपूत धर्मशाला में बच्चों को भोजन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। संस्था की सदस्य कोमल ने बच्चों को जरूरत के अनुसार भोजन लेने और अन्न की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया।
कोमल ने कहा कि भोजन हमारी जरूरत होने के साथ प्रकृति का अनमोल उपहार और मेहनत का परिणाम है। भोजन बर्बाद करने के बजाय जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अन्न का सम्मान करने और थाली में उतना ही भोजन लेने की अपील की, जितना वे खा सकें।