फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: कलेक्टर ने आधी रात जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed, 06 May 2026 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

कलेक्टर ने आधी रात को जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,इमरजेंसी,वार्ड एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया,देर रात पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं,साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं एवं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड,ओपीडी,वार्डों एवं दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया,उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,कलेक्टर ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखें,कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आम जनता को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हैं इसके साथ ही डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर के द्वारा दिए गए।

.

 

.

 

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें