फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के राजकुमार कॉलेज में ऐतिहासिक खोज: 1931-47 की 25 दुर्लभ पांडुलिपियां मिलीं,कई दिग्गजों के हस्ताक्षर भी

Wed, 06 May 2026 01:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कॉलेज परिसर में 1931 से 1947 के बीच की लगभग 25 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां और कलात्मक दस्तावेज मिले हैं, जो उस दौर की शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की झलक दिखाते हैं।
विज्ञापन
रायपुर के राजकुमार कॉलेज में ऐतिहासिक खोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज में ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी बड़ी खोज सामने आई है। कॉलेज परिसर में 1931 से 1947 के बीच की लगभग 25 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां और कलात्मक दस्तावेज मिले हैं, जो उस दौर की शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की झलक दिखाते हैं।
विज्ञापन


यह खोज जिले में चल रही हस्तलिखित दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और संरक्षण अभियान के दौरान हुई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में इस विशेष पहल के तहत इन पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने और डिजिटल स्वरूप में सहेजने की तैयारी की जा रही है।

जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी सामने आए हैं। इनमें जवाहरलाल नेहरू, जगजीवन राम, नंदिनी सतपथी समेत कई प्रमुख हस्तियों के पत्र शामिल हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध साहित्यकार शिवमंगल सिंह सुमन के हस्तलिखित संदेश भी मिले हैं। पांडुलिपियों में कॉलेज के अंतिम ब्रिटिश प्राचार्य स्मिथ का लेख भी मिला है, जो उस समय की प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रकाश डालता है। 
विज्ञापन


वहीं कुछ दस्तावेजों में “NAGPOOR” जैसे पुराने शब्दों का उल्लेख ब्रिटिश कालीन भाषा शैली को दर्शाता है। प्रशासन ने इन सभी दस्तावेजों को ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानते हुए इनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि भविष्य में शोध और अध्ययन के लिए यह सामग्री संरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें