फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह गलन, दोपहर में धूप से राहत 

विज्ञापन
घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की सुबह कोहरे व सर्द हवा से लोगों को ठिठुरना पड़ा। कोहरा छंटने के साथ सुबह करीब 11 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया। मौसम खुला तो सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश में इजाफा होता रहा।
विज्ञापन


गुनगुनी धूप ने मौसम को खुशगवार कर दिया। सर्द हवाओं की गति दिन में कम रही। इससे लोग घरों से बाहर निकलकर अपना कामकाज निपटाते देखे गए। इसके अलावा खरीददारी करने के लिए भी लोग बाहर निकले, जिससे षहर की बाजार में काफी रौनक नजर आई।

हालांकि शाम ढ़लने पर कोहरा पड़ने लगा और सर्द हवा तेज हो गई। इस वजह से गलन में फिर इजाफा हो गया। शाम गहराते ही ठंड का प्रकोप देख लोग घरों में दुबक गए। रात आठ बजे के बाद शहर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें