फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम का कारोबार ठंडा

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: आइसक्रीम स्टोर पर फ्रीजर में रखी आइसक्रीम। संवाद
विज्ञापन
बादली। अप्रैल का एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी तापमान नहीं बढ़ने से कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम का कारोबार ठंडा है। मार्च में जहां इन उत्पादों की मांग अधिक थी वहीं दुकानों के फ्रिजर स्टॉक से भर गए हैं और बिक्री उम्मीद से कम हो रही है। इसका कारण पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंड का होना है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने गर्मी की शुरुआत को देखते हुए मार्च में ही कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम का स्टॉक मंगाया था। उस समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण बिक्री अच्छी चल रही थी लेकिन अचानक मौसम में ठंडक बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आ गई।
आइसक्रीम विक्रेता दीपक ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी से नुकसान झेलना पड़ा है। वे ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर देने की योजना बना रहे हैं, ताकि स्टॉक को खपाया जा सके।
विज्ञापन

दुकानदार विक्रम ने कहा कि गर्मी को देखते हुए हमने काफी स्टॉक मंगा लिया था। पहले रोजाना अच्छी बिक्री हो रही थी लेकिन अब पिछले 15 दिनों से हालत ये हैं कि फ्रीजर भरे हैं और ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं।
15 वर्षों से आइसक्रीम बेचने वाले शंभू का कहना है कि आइसक्रीम का सीजन शुरू होते ही हमने तैयारी कर ली थी लेकिन मौसम ने अचानक करवट ले ली। अब हमें सबसे ज्यादा चिंता एक्सपायरी की है। क्योंकि इन उत्पादों की वैधता तीन से छह महीने तक ही होती है।
विज्ञापन



फोटो नंबर 71: आइसक्रीम स्टोर पर फ्रीजर में रखी आइसक्रीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें