फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ की टीम ने बहादुरगढ़ को सात विकेट से किया पराजित

विज्ञापन
15jjrp03- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के विजेता सीएमओ डॉ. जयमाला के साथ। स्रोत
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन झज्जर डॉ. जयमाला की अगुवाई में फिट हेल्थ स्टाफ प्रोग्राम और पीएनडीटी वर्कशॉप का आयोजन किया।अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, साइकिल रेस, दौड़, पुश अप चैलेंज और रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया। क्रिकेट में सीएमओ ऑफिस की टीम ने सिविल हॉस्पिटल बहादुरगढ़ की टीम को 7 विकेट से हराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में देवेंद्र अकाउंटेंट ने 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। बहादुरगढ़ टीम से संदीप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे और अमित छिकारा ने बेस्ट बैट्समैन, पराग धनखड़ ने बेस्ट बॉलर एवं अंकित नागर ने बेस्ट फील्डर का खिताब अपने नाम किया।वॉलीबॉल में भूपेंद्र की कप्तानी में सीएचसी ढाकला की टीम विजेता बनी।
रस्साकशी में सीएमओ ऑफिस ने जीत हासिल की। साइकिल रेस में जयबीर कादियान प्रथम, श्रीभगवान द्वितीय एवं केशव तृतीय रहे। 1600 मीटर दौड़ में सोमदत्त प्रथम, विजय द्वितीय एवं मनीष तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में विजय प्रथम रवींद्र द्वितीय एवं डॉ अंकुश तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में अपनी उम्र वर्ग में आशीष, जयबीर व रवींद्र प्रथम रहे, अर्जुन, विजय व संजय शर्मा द्वितीय रहे और अंकित नागर, दिनेश व पवन तृतीय रहे।
विज्ञापन

100 मीटर महिला दौड़ में रीना ने प्रथम, अनिता ने द्वितीय एवं मंजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुश अप चैलेंज में उम्र वर्ग के अनुसार विजय व अंकित खासा प्रथम, डा.. नरेंद्र व सोमबीर द्वितीय और पवन व जसबीर तृतीय रहे।
सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने खेलों में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति अवैध गर्भपात करता है तो उसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन झज्जर को दें। इस मौके पर एडवोकेट चांद राठी, खेल प्रशिक्षक नवीन सैनी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें