फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम पेश करेंगे पहला बजट, यहां जानिए किस वर्ग को मिलेगी क्या सौगात

Fri, 09 Mar 2018 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगे।  इस बजट में किसानों-बेरोजगारों के साथ कर्मचारियों और समाज के तमाम वर्गों के लिए सौगात दी जा सकती है। 

विज्ञापन


सरकार की वार्षिक योजना में भी कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक बढ़ोतरी की गई है। माना जा रहा है कि बजट में कृषि से संबंधित कई योजनाएं भी शामिल की जा सकती हैं। बेरोजगारों को राहत देने के अलावा सरकार नौकरियों के अवसर बढ़ाने और कर्मचारियों के भत्तों में भी बढ़ोतरी कर सकती है। 

विज्ञापन

इतने हजार करोड़ का बजट होगा पेश

जयराम ठाकुर शुक्रवार को ठीक 11 बजे बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है सीएम करीब 40 हजार करोड़ रुपये के बजट अनुमान पेश कर सकते हैं। ये बजट अनुमान पिछली वीरभद्र सरकार के पहले बजट से दोगुना हो सकते हैं।

वर्ष 2013-14 के लिए वीरभद्र सरकार का पहला बजट 21,767 करोड़ रुपये का था। चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 10 मार्च, 2017 को अपनी सरकार का अंतिम वार्षिक बजट पेश किया था।

31 मार्च, 2017 को समाप्त होने जा रहे चालू वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 35,783 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसके अलावा कामकाज चलाने को 3327.47 रुपये का अनुपूरक बजट का पिछले दिनों अलग से प्रबंध करना पड़ा। इस लिहाज से बजट 40 हजार करोड़ रुपये के आसपास का हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें