फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म की एक-दूसरे पर मामला दर्ज करने की राजनीति : सीएम जयराम

Fri, 02 Nov 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूह (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बदले की भावना से हर साल एक-दूसरे पर मामला दर्ज करने की राजनीति को खत्म कर दिया है। सरकार के 10 माह के कार्यकाल में भाजपा नेताओं पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को पूह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि वे 28 दिसंबर तक पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। सरकार को छह माह में केंद्र से 10 करोड़ बजट और 9 माह में 9 हजार करोड़ का बजट मिला है।

यह गर्व की बात है। आज तक कोई भी मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से इतना बजट नहीं लाया है। कहा कि 21 वर्ष की राजनीति में बदले की भावना से एक-दूसरे पर मामले दर्ज होते रहे। अब इस परंपरा को खत्म कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में टोपी की राजनीति होती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। सीएम ने कहा कि उन्हें जो भी टोपी मिलती है, वे उसे पहन लेते हैं। सीएम बोले, उन्होंने किन्नौर और मंडी को अपना घर समझा है। इसलिए यहां विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बनने के कारण अधिक व्यस्त रहने के चलते अब किन्नौर आने का मौका मिला है। लोगों ने जो प्यार दिया है इसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। सीएम ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें