पालना शिशु केंद्रों का रखरखाव संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी के पर्यवेक्षण के अधीन किया जाएगा। यदि परित्यक्त बच्च शिशु पालना केंद्र में पाया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित बाल संरक्षण समिति के साथ साथ विशेष दत्तक ग्रहण परिषद को दी जाएगी।
यहां खोले गए हैं पालना शिशु केंद्र- सरकार ने कमला नेहरू अस्पताल शिमला, दीन दयाल उपाध्याय आंचलिक अस्पताल शिमला, महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कांपलेक्स खनेरी रामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं, आंचलिक अस्पताल बिलासपुर, जिला अस्पताल सोलन, जिला अस्पताल रिकांगपिओ, जिला अस्पताल मंडी, जिला अस्पताल धर्मशाला, जिला अस्पताल ऊना, आंचलिक अस्पताल हमीरपुर, आंचलिक अस्पताल कुल्लू, मेडिकल कॉलेज चंबा, सिविल अस्पताल डलहौजी, सिविल अस्पताल पांवटा तथा क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में पालना शिशु केंद्र खोले हैं।