फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
-फोटो 67 : माइनर की सफाई में जुटे कर्मचारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केंद्र एवं हरियाणा सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह भगवान परशुराम मार्ग के साथ लगने वाली माइनर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान “12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण” थीम के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन


नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा डीएमसी अभिनव सिवाच के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सफाई कर्मचारियों, क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएमसी ने बताया कि माइनर की स्थिति को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कचरा और गंदगी बाहर निकाली गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जल स्रोतों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें