फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई एनेस्थीसिया मशीन से लैस हुआ नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को नई और अत्याधुनिक एनेस्थीसिया मशीन की सौगात मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन की मांग पर यह मशीन उपलब्ध कराई है। नई मशीन से ऑपरेशन के दौरान मरीजों की निगरानी और एनेस्थीसिया प्रबंधन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो सकेगा। इससे चिकित्सकों को सर्जरी करने में सुविधा मिलेगी, वहीं मरीजों को बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।

एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि पुरानी मशीन काफी समय से उपयोग में थी और उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही थी। इसी कारण नई मशीन की आवश्यकता महसूस की गई। अब सामान्य और जटिल दोनों प्रकार की सर्जरी अधिक सुचारू रूप से हो सकेंगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो मरीज की सांस, हृदय गति, रक्तचाप और ऑक्सीजन स्तर की लगातार निगरानी करती है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें