फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का जाम हुआ आम, जिम्मेदार समाधान देने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। मानिकपुर मोड़ ओवरब्रिज, रोडवेज बस स्टैंड तिराहा सहित कई स्थानों पर प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। स्कूली बच्चों सहित अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

कानपुर से इटावा की ओर से आने पर मानिकपुर मोड़ ओवरब्रिज की सर्विस रोड से प्रवेश करना पड़ता है। यहां यातायात कर्मियों की तैनाती भी नहीं है। ऐसे में मानिकपुर मोड़ की ओर उल्टी दिशा में जाने वाले वाहनों से अक्सर जाम लग जाता है। स्थिति यह है कि दिन में कई बार यहां जाम लगता है, इसके बाद भी कर्मियों की तैनाती नहीं की जा रही है। साथ ही पक्का बाग तिराहा, महेरा चुंगी, बस स्टैंड तिराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा और शास्त्री चौराहे पर हर दिन जाम लगना आम हो गया है।

शहर में जाम लगने की पीछे एक ओर जहां यातायात कर्मियों की सुस्ती वहीं दूसरी ओर रोडवेज चालकों की मनमानी भी हावी है। रोडवेज के चालक बस स्टैंड से सवारियों को बैठाकर बस स्टैंड तिराहे के दोनों ओर खड़ा कर लेते है। इसके साथ ही कई बसें गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज तिराहे पर खड़ीं रहती हैं। कई बसों के एक साथ खड़े होने से मालगोदाम रोड पर जाम लग जाता है। वहीं कुछ रोडवेज चालक बस स्टैंड से बस निकलने के बाद सवारियों को बैठाने के चक्कर में शास्त्री चौराहे तक रेंगते रहते हैं, इससे उनके पीछे वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें