फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाल के तबादले पर अड़े वकील

Tue, 23 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। अधिवक्ता संघ के साथ हुई अभद्रता के मामले में वकील, शहर कोतवाल के तबादले पर अड़े हैं। वकीलों ने आम सभा की बैठक में सोमवार को कहा कि पूरा प्रस्ताव माना जाए। वकीलों ने संघ अध्यक्ष से प्रस्ताव पारित कर हड़ताल जारी रखने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


बीते दिनों शहर कोतवाली में संघ अध्यक्ष व कोतवाली पुलिस में दरोगा से हुए विवाद में पुलिस अधीक्षक ने पहले आरोपी दरोगा हरेंद्र व सिपाही कन्हैया को  लाइन हाजिर कर दिया था। उसके बाद भी वकीलों के न मानने पर दरोगा व सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।

सोमवार को संघ अध्यक्ष सतीशचंद्र सिंह व महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। दोपहर में हुई बैठक में संघ अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगे मान ली गई है। उन्होंने सभी वकीलों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। लेकिन सदन में मौजूद वकीलों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


वकीलों ने कहा कि अभी संघ का पूरा प्रस्ताव नहीं माना गया है। संघ का प्रस्ताव था कि शहर कोतवाल का तबादला किया जाए। वकीलों ने कहा कि जब तक उनका प्रस्ताव पूरी तरह नहीं माना जाता तब तक वह लोग काम काज नहीं शुरू करेंगे। वहीं, वकीलों का रुख देखते हुए संघ अध्यक्ष सतीशचंद्र सिंह ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि जब तक शहर कोतवाल का तबादला नहीं होता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संघ अध्यक्ष ने पूरे मामले पर 26 अगस्त को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। बैठक का संचालन संघ के महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने किया।

मामले को बार काउंसिल में उठाने का आश्वासन
हरदोई। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला तथा पूर्व उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने जिले के अधिवक्ताओं को पत्र भेजकर आश्वासन दिया है कि अगर प्रशासन ने जिले के वकीलों की मांगे नहीं मानी तो मामले को बार काउंसिल में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कि जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

हड़ताल के चलते वादकारी परेशान
हरदोई। अधिवक्ता संघ की हड़ताल के चलते अदालतों में कामकाज ठप है। छोटे-छोटे मामलों में भी लोग जमानतें आदि न हो पाने के कारण जेल में बंद हैैैं। वहीं दूरदराज से आने वाले वादकारी मुकदमों में अग्रिम पेशी लेकर घर वापस जाने को मजबूर हैं। हड़ताल के कारण वकीलों के बस्ते भी सूने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें