छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेटी के जन्म पर माओं को आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड देकर बधाई देने का नया रिवाज शुरू किया गया है। राज्य प्रशासन ने उन महिलाओं के लिए विशेष प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड बनवाए हैं जिन्होंने सरकारी अस्पतालों में बेटी को जन्म दिया है।
इसके साथ ही उन महिलाओं की तस्वीर भी प्रदर्शनी के तौर पर लगाई गई, जिन्होंने हाल में नवजात को जन्म दिया हो। उनकी तस्वीरों के साथ-साथ प्रदर्शनी बोर्ड पर ‘महतारी-नोनी’ (मां-बेटी) का नाम भी दिया। दरअसल यह छत्तीसगढ़ की उपभाषा है।
रायगढ़ जिले की कलेक्टर शम्मी आबिदी ने बताया कि जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत 62 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेटी को जन्म देने वाली मां का स्वागत ग्रीटिंग कार्ड से किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले में बालिकाओं के जन्म और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया है।