फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद ने राज्य की लड़कियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Wed, 04 Oct 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
बंशीलाल महतो - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा से बीजेपी संसद बंशीलाल महतो ने राज्य की लड़कियों और महिलाओं पर बेहद अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कोरबा की महिलाएं अब टनाटन हो गई हैं। विपक्ष ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए महतो से मांग की है कि वो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 77 वर्षीय सांसद बंशीलाल महतो ने गांधी जयती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब छत्तीसगढ़ की लड़कियां 'टना-टन' हो गई है।उन्होंने कहा कि राज्य के खेल मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने मुझसे बताया कि 'मुंबई और कोलकाता की लड़कियों की जरूरत नहीं है। कोरबा और छत्तीसगढ़ की लड़कियां अब टना-टन हो गई हैं।'

पढ़ें: जहां पुलिस जाने से डरती है, वहां ऑटो चलाएंगी ये महिलाएं

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब रजवाड़े से इस बारे में बात की गई तो, उन्होंने ऐसी किसी टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महतो ने मेरे बयान का एक हिस्सा लिया और उसे अपने ढंग से लोगों के सामने पेश किया है। 
विज्ञापन


  #WATCH BJP MP Bansilal Mahto from Chhattisgarh's Korba makes a remark on women, uses the term 'Tana-tan' for Korba women pic.twitter.com/7bBKZzlccn — ANI (@ANI) October 4, 2017

रजवाड़े के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने एक बार कहा था कि अब हमें दिल्ली या मुंबई से कलाकार बुलाने की कोई जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिभाशाली और सक्षम हैं। महतों के बयान से उन्हें कुछ भी लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें