फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
13जेएनडी24: स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने खाने-पीने के व्यंजनों और मनोरंजक खेलों की स्टॉलें लगाईं।
विज्ञापन

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर खूब आनंद लिया। विद्यार्थियों की ओर से जूस, दही भल्ले, गोलगप्पे, पाव भाजी, पोहा, फ्रूट चाट, कुलचे, इडली, चाय, लस्सी और चूरमा सहित कई व्यंजन उपलब्ध करवाए गए।
इसके साथ ही बच्चों ने रोचक खेलों की स्टॉलें भी संचालित कीं, जिनमें शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रतीक ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाईं। इनमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र ने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें