फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस के पास ऑटो में कार ने मारी टक्कर, मामा-भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर पावर हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और उसका भांजा घायल हो गए। भांजे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के अरवल जिले के निवासी 27 वर्षीय अनुज ने पुलिस को बताया कि वह बहादुरगढ़ के कृष्णा नगर में रहता है और ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने का काम करता है। 28 अक्तूबर की रात करीब 9:45 बजे वह अपने भांजे मनीष के साथ सिलेंडर सप्लाई कर ऑटो से घर लौट रहा था। पावर हाउस के पास घर की ओर मुड़ते समय बहादुरगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें