हादसे में सारी गांव निवासी खुशी राम उम्र 48 साल पुत्र सूरत राम की मौके पर मौत हो गई है।
शिमला के जुब्बल तहसील के कायना कैंची के निकट शुक्रवार सुबह एक मारुति कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मारुति कार में सवार होकर सारी गांव से पांच लोग सुंडली की ओर जा रहे थे कि सुबह करीब नौ बजे सारी कायना कैंची के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण खोने के कारण कार करीब सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गई।
हादसे में सारी गांव निवासी खुशी राम उम्र 48 साल पुत्र सूरत राम की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में सारी गांव निवासी नीतीश पुत्र प्रीतम, अंकित पुत्र त्रिलोक बबीत पुत्र बीर सिंह ,दीपक पुत्र प्रमोद घायल हुए हैं। सभी घायल सारी गांव के ही रहने वाले हैं।
दुर्घटना की सूचना के बाद लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दुर्घटना की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जुब्बल के थाना प्रभारी मुनीश चौहान ने हादसे की पुष्टि की है।