फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पड़ी मिलीं बियर की केन

Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल की नालियों में पड़ीं बियर की केन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में कई बियर की केन पड़ी मिलीं। इससे पहले अस्पताल की छत पर बियर की बोतल व केन पड़ी मिल चुकी हैं। ऐेसे में सवाल उठता है कि ये बोतलें कहां से आ रही हैं। जिला अस्पताल में अंदर जाते ही मुख्य गेट के पास बनी नाली में बीयर की केन पड़ी दिखीं। इससे पहले भी अस्पताल परिसर मेें बीयर की केन व शराब की बोतलें मिलीं थीं। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दूसरे दिन ही उसे साफ करा दिया गया था। अस्पताल में स्टाफ से पूछने पर सभी चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन


कोई कुछ भी कहने से डरता है। रात की शिफ्ट में रहने वाला स्टाफ दिन में काम करने वालों पर और दिन ड्यूटी पर रहने वाले रात की ड्यूटी वालों पर आरोप लगाते हैं। हालत ये है कि पिछली बार बियर की बोतलें मिलने पर सीएमएस ने सभी स्टाफ को चेतावनी भी दी थी, मगर कुछ दिन बाद फिर वही तस्वीर सामने दिखने आने लगी है।

कुछ मरीज चुपचाप बताते हैं कि कर्मचारी ही बियर व शराब पीकर ड्यूटी करते हैं। सीएमएस प्रमोद कटियार ने बताया कि अस्पताल का कोई कर्मचारी ऐेसा नहीं कर सकता है। बिना देखे वह कुछ भी नहीं कह सकते। हो सकता है कि बाहर बैठने वाले गार्ड बीयर पीकर केन फेंकते हों। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें