फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करता है शिविर

Fri, 01 Dec 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
जीजीआईसी के एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर प्राथमिक विद्यालय कलीगांव में शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान मदन राम ने शिविर का शुभारंभ करते हुए इसे सामाजिक सेवा को प्रेरित करने का मंच बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी नीलम राय ने बताया कि  शिविर के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक करने के साथ गांव का शैक्षिक व आर्थिक सर्वेक्षण भी किया जाएगा। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। प्रधानाध्यापिका कमला धामी ने शिविर को छात्राओं के बहुआयामी सोच के लिए मददगार बताया।

बौद्धिक सत्र के दौरान शिक्षक गणेश पुनेठा के संचालन में हुई गोष्ठी में नीलम चंद और हेमा जोशी ने एड्स के कारण और निवारण की जानकारी दी। इस मौके पर हेमंती भट्ट, मेघा चंदेल, कैलाश मेहता, संदीप कुमार ने विचार रखे। मीतांशी पांडे, गंगा घटवाल, भावना पुनेठा, सपना चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


लोहाघाट विशेष शिविर आज से
लोहाघाट राजकीय इंटर कॉलेज का सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर दो दिसंबर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राइकोट महर में शुरू होगा। कार्यक्रम अधिकारी विक्रमजीत सिंह चौहान ने बताया कि चयनित बस्ती में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें