फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनियंत्रित होकर बस उधमपुर में खाई में गिरी, दो की मौत, 20 घायल

Thu, 24 Jan 2019 03:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
खाईं में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के कुनाला रामनगर इलाके में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बस में 22 लोग सवार थे। बस अनियंत्रित होकर खाईं में गिरी जिसके बाद से चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की  सूचना है।  वहीं अब तक दो यात्रियों की मौत की भी पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें