फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, राजौरी के रिहाइशी इलाकों को बनाया निशाना

Thu, 24 Jan 2019 02:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सेना की अग्रिम चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों और मोर्टार से हमले किये। सेना के अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने सुबह 9:15 बजे सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से मोर्टार से हमले कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 

अधिकारी ने कहा पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर की अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक पाकिस्तानी सेना लगातार मोर्टार से हमले कर रही थी। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाकों के लोगों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर ने पिछले गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें