फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गन्ने की ट्रॉली में टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे गन्ने की ट्रॉली में टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

पहासू। क्षेत्र में स्थित अहमदगढ़ रोड पर सोमवार रात को काली नदी के पुल पर खड़ी गन्नेे से लदी ट्रॉली में पीछे से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छतारी थाना प्रभारी एमके त्रिपाठी ने बताया कि दड्डू निवासी अभिषेक (18) पुत्र दुर्गपाल अपने चचेरे भाई कमल उर्फ रवि के साथ सोमवार को किसी काम से पहासू में स्थित नगला सारंगपुर गांव में गए थे। वहां से रात को आठ बजे वह दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे। वहीं अहमदगढ़ रोड पर काली नदी के पुल के पास गन्नों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े थे। अभिषेक बाइक चला रहा था। रात को अंधेरे के चलते अभिषेक को गन्ने की ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक ट्रॉली के पीछे जा घुसी। अभिषेक आगे था, जिस कारण उसके सिर और छाती में गंभीर चोट आई, जिससे वह वहीं गिर गया। पीछे बैठा कमल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। दोनों को नजदीकि सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया और कमल की हालत गंभीर होने के चलते उसको अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें