हर जवां दिल की ये ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में कुछ ऐसा मुकाम हासिल करे जो भावी पीढ़ी के लिए मिसाल बन सके।अगर आप भी अपने सपनों को नई उड़ान देना चाहते हैं तो भारतीय वायुसेना आपके लिए अनंत आकाश में कैरियर को संवारने का एक सुनहरा मौका दे सकती है।
कॅरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला
डेमो पिक
कानपुर- भारतीय वायु सेना में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। इसमें बेहतरीन सैलरी पैकेज के साथ-साथ सम्मान भी मिलता है। यह बात कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज में चल रही कॅरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला के अंतिम दिन भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टीनेंट जपना आनंद ने कही।
योग्यता बढ़ाने पर बल दिया
डेमो पिक
कार्यशाला में एंडेवर संस्थान से आईं प्रीत कौर ने छात्रों को कौशल विकास से सही रोजगार चयन की बारीकियां बताईं। साथ ही नए क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए योग्यता बढ़ाने पर बल दिया। यह सत्र वाणिज्य विभाग की डॉ. शालिनी कपूर की ओर से आयोजित किया गया।
कॉलेज में प्लेसमेंट सेल खुला
डेमो पिक
तकनीकी सत्र के बाद आरएचडीएल की ओर से कॉलेज में प्लेसमेंट सेल का शुभारंभ हुआ। इसमें नौकरी के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच ग्रुप डिस्कसन और साक्षात्कार लिए गए। इन छात्रों को एकाउंट, फाइनेंस, एचआर, मैनेजमेंट, कॉल सेंटर सहित अन्य क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। काफी संख्या में छात्रों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया। इस दौरान डॉ. आशुतोष सक्सेना मौजूद रहे।