फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ स्पर्धा में बीआरजी के धावकों ने झटके पदक

विज्ञापन
-फोटो 82 : नोएडा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नोएडा में आयोजित ह्यूमैनिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों की 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ग्रुप के कई धावकों ने स्थान प्राप्त किए, जबकि कुछ ने दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ग्रुप संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि 36 से 50 वर्ष आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में संदीप राजोरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान और सत्यवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजपाल ने भी दौड़ पूरी की।
विज्ञापन


51 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रणबीर सांगवान ने दूसरा स्थान और धर्मवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरके मोर ने पांचवां स्थान और शमशेर सिंह ने छठा स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर दौड़ में नवीन राणा ने दौड़ पूरी की।
विज्ञापन


धावकों के प्रदर्शन पर ग्रुप के सदस्यों और स्थानीय स्तर पर खुशी व्यक्त की गई। दीपक छिल्लर ने बताया कि समूह का उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित फिटनेस और अनुशासन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रुप के धावक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर निरंतर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें