फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने उठाई मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। श्री कृष्ण धर्मशाला में रविवार को हुई ब्राह्मण समाज की बैठक में पांच अप्रैल को सेक्टर-9 में हुई मारपीट के मामले में चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बिना सभी पक्षों को सुने किसी को क्लीन चिट देना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अब इस पूरे मामले को लेकर एक ओपन हाउस बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें समाज के सभी लोग शामिल होंगे। उसी मंच पर पूरी घटना की खुलकर चर्चा होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शमशेर कौशिक ने कहा कि किसी एक व्यक्ति और उसके बेटे को 20 लोग मिलकर पीटते हैं, यह गलत है। ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष रवींद्र कौशिक ने कहा दस दिन का अल्टीमेटम समाज से माफी मांगे अन्यथा समाज बड़ा फैसला लेगा।
विज्ञापन

समाज की मौजूदा कमेटी को इस मामले में निर्णय लेने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। बैठक में साफ कहा गया कि यदि तय समय में कमेटी कोई ठोस फैसला नहीं लेती तो सर्व समाज की नई कमेटी और नया प्रधान बनाया जाएगा।
वक्ताओं ने पहले हुई बैठक पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ लोगों के सीमित दायरे में की गई उस बैठक में कुलदीप वत्स को क्लीन चिट देना जल्दबाजी और एकतरफा निर्णय था।
इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान श्री विष्णु गुढ़ढ़ा, पूर्व प्रधान देवराज छारा, दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा ने भी विधायक परिवार की तरफ से की गई मारपीट की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले को समाज कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जेपी शर्मा, सोनू पहलवान, सभुदत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आजाद दीवान , मामन शर्मा, जय भगवान शर्मा, जगदीश शर्मा, मंगत अहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें