बहादुरगढ़। सिविल अस्पताल में बीपी की दवा पिछले एक सप्ताह से उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन दवा नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क दवा मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन दवा उपलब्ध नहीं होने से अतरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। बाहर से यह दवा 30 रुपये में खरीदनी पड़ रही है।
-
मरीज बोले, अस्पताल से नहीं मिली दवा
नियमित रूप से बीपी की दवा लेने अस्पताल आया था, लेकिन दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। मैं दवा बाहर से खरीद कर खा रहा हूं।
इन्द्ररूप, कसार
सरकारी अस्पताल में इलाज और दवा के लिए आने वाले लोगों में कई आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अस्पताल प्रबंधन से बीपी की दवा जल्द उपलब्ध कराने की मांग है।
कृष्णा देवी, कसार
बीपी जैसी बीमारी में नियमित दवा लेना जरूरी होता है। ऐसे में दवा की उपलब्धता बनाए रखने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि हम जैसे बुजुर्गों को अस्पताल के चक्कर ना लगाने पड़ें।
कृष्णा देवी, लाइनपार
अस्पताल में बीपी की दवा का स्टॉक पूरा है। किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं है।
डॉ. विनय देशवाल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
फोटो 101: इन्द्ररूप कसार
फोटो 102: कृष्णा देवी कसार
फोटो 103: कृष्णा देवी लाइनपार
फोटो 104 : अस्पताल में दवा लेने लिए लाइन में लगे लोग
फोटो 101: इन्द्ररूप कसार
फोटो 101: इन्द्ररूप कसार
फोटो 101: इन्द्ररूप कसार