अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा, ब्राह्मण एकता परिषद व हिंदू महासभा द्वारा रविवार को जेसीज चौराहे पर फिल्म पद्मावत में निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रानी पद्मावती के साथ 16 हजार उन नारियों के सम्मान में जो विभिन्न जातियों से ताल्लूक रखती थी। अपनी अस्मिता को बचाने के लिए अपने आप को आग के हवाले कर दिया था। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के गलत चित्रण किया है। जिसका विरोध अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा द्वारा किया जाता है। पुतलादहन करने वालों में ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव आलोक तिवारी, आरएसएस के गौरव उपाध्याय, अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज, पेंशन बचाओ समिति के वीर सिंह, जितेंद्र शुक्ला,आशिष शुक्ला, हिंदू महासभा के श्रीप्रकाश, अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज व वर्धमान सिंह सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष डा. मनीष सिंह, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह, महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह,पंकज सिंह, प्रियव्रत सिंह, शोभनाथ सिंह, संतोष बघेल, अनुज सिंह आदि रहे ।