फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ने बांटे गणना फार्म, बीएलए-2 के सहयोग को लेकर आईं शिकायतें

विज्ञापन
फोटो-66: बहादुरगढ़ में एक मतदाता को फार्म देती बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शहर में गणना फाॅर्म वितरित करने का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर फाॅर्म बांटने का काम शुरू किया। कुछ बीएलओ को आवश्यक किट समय पर नहीं मिलने के कारण उनका कार्य मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुछ बीएलओ ने प्रशासन को बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के सहयोग न मिलने की शिकायत भी दी है। दरअसल, कांग्रेस की ओर से अभी तक अधिकांश क्षेत्रों में बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं। वहीं भाजपा की ओर से नियुक्त कुछ बीएलए-2 ने बीएलओ के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने में असमर्थता जताई है।
कुछ बीएलए-2 ने यह कहते हुए सहयोग देने से मना कर दिया कि वे व्यवसायी हैं और अपने व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण घर-घर जाकर गणना फार्म वितरण एवं संबंधित गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में बीएलओ को अकेले ही कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मैंने आज से गणना फार्म वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 30-40 फार्म बांटे गए हैं।
- अनिल वशिष्ठ, सेक्टर छह बीएलओ

मेरे सुपरवाइजर के पास किट नहीं होने के कारण समय पर गणना फार्म नहीं मिले। इसके अलावा बीएलए-2 का भी सहयोग नहीं मिला।
-किरण, बीएलओ, सेक्टर दो

मेरे पास बीएलओ का फोन आया था। मैं तो बीजेपी में वैसे ही शामिल हुआ था। मुझे नहीं पता कि मुझे बीएलए-2 बनाया गया है। मैं तो व्यवसायी हूं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
अमित गोयल
फोटो-66: बहादुरगढ़ में एक मतदाता को फार्म देती बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया
फोटो-67: बहादुरगढ़ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा को फार्म देती बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया
फोटो-68: बहादुरगढ़ में मतदाताओं को फार्म देते बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-66: बहादुरगढ़ में एक मतदाता को फार्म देती बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : Archive

फोटो-66: बहादुरगढ़ में एक मतदाता को फार्म देती बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें