-फोटो 67 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. अर्चना गुप्ता का बुका देकर स्वागत करते पूर्व वि
बहादुरगढ़। हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बनाए जाने पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेशाध्यक्ष बनाना संगठन में महिलाओं को महत्व देने की नीति को दर्शाता है।
इससे नारी शक्ति को सम्मान और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के इतिहास में यह दूसरा अवसर है जब किसी महिला को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शीर्ष नेतृत्व ने संगठन से लंबे समय से जुड़ी डॉ. अर्चना गुप्ता को यह दायित्व देकर उनके समर्पण को सम्मान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
-फोटो 67 :