फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह से मिलने के लिए पहुंचे विभिन्न धार्मिक पीठ के मुखिया

Sat, 22 Jul 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जयपुर दौरे के दौरान तीन दिन में 14 मीटिंग में सम्मलित होंगे। लेकिन इसमें एक ऐसी मीटिंग है जो आज शहर के एक होटल हो रही है। उस पर सभी की निगाहें है।
विज्ञापन



यह मीटिंग राजस्थान के प्रमुख धार्मिक पीठ के मठाधीश्चरों से है। इस मुलाकात के लिए भाजपा की ओर से इन पीठों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया था। बड़ी संख्या में कई पीठों के प्रमुख और महंत अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंचे है।


जानकारी के अनुसार इस मीटिंग का प्रमुख उददेश्य है साधु—संतों को अगर सरकार की ओर से कोई परेशानी है तो उसका समाधान क्या हो। साथ ही राममंदिर, गौहत्या सहित विभिन्न विषयों पर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है।  
विज्ञापन



बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद है। साधु—संतों के साथ बैठक प्रारंभ होने से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संतों के पांव छूकर आर्शीवाद भी लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें