फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को आपस में बांट कर राजनीति कर रही भाजपा बृजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 72:
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा बादली में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बादली। भाजपा समाज को आपस में बांट कर राजनीति कर रही है। पिछले 12 साल से हो रही राजनीति हरियाणा में चिंता का विषय है। ये बातें पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने बादली विधानसभा में कहीं। वह सद्भावना यात्रा के दौरान गांव बादली, एमपी माजरा, खेड़ी जट्ट, जहांगीरपुर, याकूबपुर में भ्रमण कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रमुख तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का नरेश पाल गुलिया, गुलिया चौबीसी के प्रधान विनोद गुलिया और सुमित गुलिया ने फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। किसी क्षेत्रीय पार्टी के बस की यह बात नहीं है। हरियाणा का सामाजिक भाईचारा मजबूत रहा है। यहां के लोगों ने पहले मुगलों और फिर अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया है। भाजपा की इस प्रकार की राजनीति का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार पर हमला
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने हाल ही में लीक हुए नीट पेपर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। इसी के साथ हरियाणा में बाहरी प्रदेश के युवाओं को नौकरी दिए जाने पर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन


अंतिम दौर में है यात्रा
यात्रा के मीडिया प्रभारी एडवोकेट अमित काजल ने बताया कि सद्भाव यात्रा अब अंतिम चरण में है। अब तक यह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर चुकी है। एडवोकेट काजल ने बताया कि यात्रा का समापन रोहतक में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें