फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए को किया भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए को किया भंग
विज्ञापन


नोएडा। शहर के सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए को डिप्टी रजिस्ट्रार ने भंग कर दिया है। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यह बताया गया कि एओए के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बार-बार मिल रहीं शिकायतों के बाद देखा गया कि निवासी असुविधाओं का सामना कर रहे हैं। उन शिकायतों के आधार पर कार्यालय से जारी निर्देशों को संज्ञान में नहीं लिया गया। इसके बाद कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को नोटिस जारी करते हुए साल 2021 में पंजीकृत हुई एओए को निरस्त किया गया। हालांकि इस मामले को लेकर एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से मिले निर्देशों का अनुपालन नियमित रूप से किया गया। अन्य की ओर से मिली शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया गया, जबकि उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया।उनका कहना है कि वह इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें