मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के सम्मान में कल लंच का आयोजन किया है। जहां नीतीश कुमार के भी आने की उम्मीद है। इसी दौरान कुमार जगन्नाथ के साथ मुलाकात कर सकते हैं।
इससे पहले शुक्रवार को बिहार दौरे के तहत जगन्नाथ पटना की प्रसिद्ध खुदाबख्श लाइब्रेरी गए। बुद्ध स्मृति पार्क का दौरा भी किया। भगवान बुद्ध से संबंधित ऐतहासिक और प्राचीन जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वह काफी प्रसन्न दिखे।