फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Wed, 25 May 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में बेखौफ बदमाशों ने फिर एक राजनीतिक हत्या को अंजाम दे डाला। सूबे के डुमरिया में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने लोकजनशक्ति पार्टी के नेता सुदेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के डुमरिया में जिला स्तरीय नेता सुदेश पासवान तीन बजे के करीब किसी काम से घर से बाहर निकले थे। तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोग उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वहीं सुदेश पासवान की मौत के बाद विपक्षी लोक जनशक्ति पार्टी ने जबरदस्त आक्रोश जताया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। पार्टी की मांग है कि राज्य में नीतीश सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यहां कानून व्यवस्‍था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजनीतिक हत्याओं में तेजी आ गई है। इससे पहले भी सहरसा में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल गिरी को गोली मार दी गई थी। जबकि राजद नेता वीरेन्द्र यादव की भी बीते फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें