फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः मनमाफिक खबर न लिखने पर पत्रकार को उठा ले गया दबंग

Mon, 23 May 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में पत्रकारों पर लगातार हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजदेव रंजन की हत्या और नालंदा के राजेश सिंह को जान से मारने की धमकी के बाद अररिया के एक पत्रकार के अपहरण का मामला सामने आया है। मनमाफिक खबर न लिखने से भड़के दबंग ने एक स्‍थानीय दैनिक के लिए काम करने वाले पत्रकार हेमंत ठाकुर का घर से अपहरण कर लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पत्रकार जैसे तैसे छूटकर घर पहुंचा। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पत्रकार हेमंत ठाकुर एक स्‍थानीय अखबार के‌ लिए रिपोर्टिंग करते हैं। आरोप है कि ठेकेदारी करने वाला दबंग हाजी लड्डन रविवार को उनके घर आया और एक खबर के बारे में बात करने के लिए उन्हें साथ ले जाने लगा। हेमंत ने मना किया तो धमकी देकर जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और एक सरकारी अस्पताल में ले गया।

हेमंत ने बताया कि वहां उसे एक कमरे में बंद करने के बाद लड्डन ने एक मरीज के हाथ में चाकू देते हुए कहा कि अगर यह बाहर निकलने का प्रयास करे तो इसे मार देना। इसके लड्डन ने बाहर से कमरा बंद कर दिया और चला गया। उसके जाने के बाद हेमंत ने शोर मचाया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे जैसे तैसे बाहर निकाला। इसके बाद हेमंत अपने घर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें