लोगों की दिलों में अपने भजनों और गजलों की छाप छोड़ने वाले भजन सम्राट के नाम से विख्यात अनूप जलोटा की आवाज में जल्द ही श्रोताओं को नई गजल जज्बा और भजन संकलन भगवद्गीता सुनने को मिलेगा।
बीते दिनों परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित भजन रत्न कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भजन सम्राट जलोटा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि सात वर्ष की उम्र में उनकी दिलचस्पी भजन और गजलों की ओर हुई।
बकौल जलोटा भजन और गजल दोनों अलग अलग विधाएं हैं। उन्होंने बताया कि भजन परमात्मा के प्रेम का समर्पण है, जबकि गजल प्रेमी-प्रेमिकाओं के प्यार और दर्द को बयां करता है। जलोटा ने बताया कि उनकी भजनों पर अगली एलबम भगवद्गीता और गजल एलबम जज्बा शीघ्र रिलीज हो रही है। करीब दो महीने में यह संकलन लोगों तक पहुंच जाएगी।