फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के बालसखा हुए ब्रह्मलीन

Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी स्थित गोपाल कुटी आश्रम के श्रीमहंत केशव दास भैरंट बाबा (80) ब्रह्मलीन हो गए। अनुयायियों, भक्तों ने उनकी इच्छानुसार पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया। अंत्येष्टि में देशभर से ब्रह्मलीन संत के अनुयायी शामिल हुए।
विज्ञापन


भैरंट बाबा रविवार को तड़के ब्रह्मलीन हो गए। आश्रम सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने ब्रह्मलीन होने के संकेत कुछ दिन पहले ही दे दिए थे। बताया गया कि भैरंट बाबा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बालसखा थे।

दोपहर में ब्रह्मपुरी में गंगा तट पर उन्हें मुखागिभन दी गई। बताया गया कि उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार ही उन्हें मुखागिभन दी गई है। इस अवसर पर फलाहारी बाबा ईश्वर दास महाराज, स्वामी वृंदावन दास, सुरेश दास, करण मुनि, महंत रामायणी, प्रमोद दास, सूरज बाबा, रमेश उनियाल, राम चौबे, रवि शास्त्री, केदार राणा, अभिषेक शर्मा, शंभू पासवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें