फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव से पहले रेलवे ने गिनाईं उपलब्धियां

Wed, 14 Dec 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में जब रेल राज्यमंत्री के पास पहुंचे फरियादी - फोटो : self
विज्ञापन
गाजीपुर से सांसद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले अपनी उपलब्धियां गिनानी शुरू कर दी हैं। रेलवे का कहना है कि उत्तर प्रदेश के विकास पर उनकी पूरी नजर है और इस दिशा में कई कदम उठाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल @RailMinIndia ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया । रेलवे ने बताया कि उनकी वाराणसी, गाजियाबाद, अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ और मुरादाबाद रेलवे स्टेशनों को फिर से विकसित करने की योजना है। यात्री सुविधाओं के लिए पिछले दो साल में रिकार्ड 508 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने कहा कि आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में भी काफी काम किया गया है। उत्तर प्रदेश में 108 आदर्श ग्राम स्वीकृत किए गए। पिछले दो साल में ‌उत्तर प्रदेश से 50 नई ट्रेने चलाई गई हैं। वहीं बेहतर यात्रा अनुभव के लिए कई उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर आरओ लगवाये गए ताकि यात्रियों को साफ पानी मिल सके। साथ ही वाईफाई की भी सुविधा दी गई।
विज्ञापन
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें