दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अमित शाह से पत्र लिखकर पूछे चार सवाल
दिल्ली सरकार के पर्यटन, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि सत्ता के लिए भाजपा सियासी मर्यादा भी भूल चुकी है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार बनाने की संभावना को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक पत्र लिखा है।
इस पत्र में कपिल मिश्रा ने कहा है कि जिस दिन ये सरकार बनेगी, एक भारतीय नागरिक होने के नाते मैं काली पट्टी बांध कर दु:ख प्रदर्शित करूंगा।
मिश्रा ने पत्र में लिखा है, चर्चा है कि आप महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं। एक आम हिंदुस्तानी के नाते मुझे लगता है कि पीडीपी से भाजपा जो ये समझौता करने जा रही है, इसकी देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।