हिमाचल प्रदेश के चंबा में जंगल में अपनी भेड़ बकरी चराने गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला। सूचना के अनुसार वीरवार को चंबा की मलुंडा पंचायत में बातली बेई गांव के परस राम मवेशी चराने जंगल गए थे।
इसी दौरान कलम नाले में मवेशी चराते वक्त परस राम पर भालू ने हमला कर दिया और बुरी तरह नोच डाला। परस राम अपनी भेड़ बकरियों को चरा रहा था तभी अचानक रीछ ने हमला कर दिया और लहूलुहान कर दिया। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंचे।