फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के बीसीसीआई कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल करते टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट प
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) की कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 सदस्यों की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की पहल पर पैनल टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट संगठन ने नामांकन पत्र बीसीसीआई कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर पीके बंसल के सामने दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया का मंगलवार को आखिरी दिन है। संगठन के 11 मई को चुनाव होंगे। जिसमें करीब 670 मतदाता शामिल होंगे।

इन उद्यमियों की चुनाव लड़ने की है संभावना
टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट में कोबी के प्रधान एवं उद्यमी प्रवीण गर्ग, विपिन बजाज, सुशील गोयल, केदार सिंह भदौरिया, सतीश अग्रवाल, सुरेंद्र वशिष्ठ, विजय गुप्ता, एस सी शारदा, पुरुषोत्तम गोयल, सुनील शर्मा, राजेश गर्ग, अभिषेक कृपलानी, अशोक कुमार मित्तल, अंकुर मित्तल, प्रदीप कौल, तिलक राज गर्ग, दीपक शर्मा, एडवोकेट बलबीर सिंह, विनोद गुप्ता, नवल गर्ग, पवन लाकड़ा, सुनील गर्ग, सीए अनिल गुप्ता, सुरेश जैन, दलीप कौल, संजय जैन, मोहन लाल मनोचा, केशव जैमिनी, अजय अरोरा, पवन लाकड़ा, विवेक खुलकर, शुभम ओझा, रवि चमड़िया, कपिल गर्ग, एवं अशोक रेडू शामिल हैं। प्रवीण गर्ग ने बताया कि हमारे पैनल ने के 19 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र भर दिया है। शेष उम्मीदवार मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें