फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्टी का मेयर तक नहीं पूछता बंसल को

Mon, 14 Oct 2013 02:00 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासक शिवराज पाटिल 15 अक्तूबर को सेक्टर-17 में मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास करेंगे। नगर निगम के इस कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड से शहर के सांसद पवन बंसल का नाम ही गायब है।
विज्ञापन


इससे पहले धनास में फ्लैट आवंटन कार्यक्रम के कार्ड में भी बंसल का नाम नहीं था। सांसद की लगातार उपेक्षा से कांग्रेस के ही कई नेता नाराज बताए जाते हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रेलमंत्री के पद से हटने के बावजूद नई ट्रेन का उद्घाटन का मौका बंसल को दिया जाता है मगर नगर निगम जिसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर कांग्रेस का कब्जा है के कार्यक्रम में उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास पवन बंसल के हाथों होता तो अच्छा होता। बंसल की मेहनत से ही शहर को हर साल करोड़ों रुपये का बजट मिलता है। निमंत्रण कार्ड में बंसल का नाम होना चाहिए था।

डिप्टी मेयर ने साधी चुप्पी
डिप्टी मेयर सतीश कैंथ से जब कार्ड में बंसल का नाम न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

भाजपा कर सकती है बहिष्कार
भाजपा पार्षद शिलान्यास समारोह का बहिष्कार कर सकते हैं। इस संबंध में सोमवार को पार्टी की ओर से पार्षदों को आदेश जारी हो सकते हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद का कहना है कि  मल्टीलेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट विपक्षी पार्षदों की राय लिए बिना ही पास किया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस में गुटबाजी है। लोकसभा टिकट को लेकर खींचातानी है। इसी का नतीजा है कि बंसल का नाम निमंत्रण कार्ड से गायब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें