फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे स्पर्धा में छाए बहादुरगढ़ के खिलाड़ी

विज्ञापन
-फोटो 81 : कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कोच इशांत राठी के साथ। स्रोत अकादमी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी की ओर से असम की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के कराटे टेंपल अकादमी के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते। मांडोठी की पायल ने रजत और जाखौदा की राजरानी ने कांस्य पदक जीता। बहादुरगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कराटे के कोच इशांत राठी ने बताया की असम की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में 2025-26 की नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 4 अप्रैल और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 9 अप्रैल तक किया गया।
नार्थ ईस्ट इंटर जोन कराटे चैंपियनशिप में लड़कियों में 45 किलोग्राम भार वर्ग में अनामिका ने कांस्य पदक जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग की लड़कियों में मेयर शर्मा ने कांस्य पदक जीता। वहीं 61 किलोग्राम की लड़कियों में मांडोठी की पायल दलाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कों में 84 किलोग्राम में मांडोठी के कैलाश दलाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 61 किलोग्राम लड़कियों में मांडोठी की पायल दलाल ने रजत पदक हासिल किया।
68 किलोग्राम लड़कियों में जाखौदा की राजरानी ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों में टीम फाइट में जतिन दुलगच, ऋषभ राठी व कैलाश दलाल ने रजत पदक प्राप्त किया। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की कराटे प्रतियोगिता में लड़कियों ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी और लड़कों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया। सभी खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रर्दशन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें