फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली को बस स्टैंड और बेहतर अस्पताल का इंतजार

विज्ञापन
फोटो नंबर 73: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बादली सीएचसी का जर्जर भवन। (संवाद)
विज्ञापन
मनोज कौशिक
विज्ञापन

बादली। ऐतिहासिक गांव बादली वर्षों से बेहतर यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार कर रहा है। बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को सड़क किनारे धूप, बारिश और सर्दी में बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे छात्रों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन से संचालित होने के कारण पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे पा रही हैं। हालांकि अब दोनों समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम बढ़े हैं।
विज्ञापन

करीब 2.06 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण शुरू है, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 50 बेड के अस्पताल की घोषणा की है। बुजुर्ग सतबीर का कहना है कि दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद बादली और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

13 साल का इंतजार खत्म, अब मिलेगी नई रफ्तार

गांव के सरपंच आनंद नीटू ने बताया कि करीब 13 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बादली में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू है। करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से बादली के साथ आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुविधा मिलेगी।

बस स्टैंड में मिलेंगी ये सुविधाएं

ई-टिकटिंग सिस्टम व आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय

सोलर पैनल व एलईडी लाइटिंग

पीने का पानी, शेड और स्टाफ रेस्ट रूम

खाने-पीने की दुकानें

पंचायत जमीन देगी, सरकार बनाएगी भवन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बादली में 50 बेड के अस्पताल की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। अस्पताल के लिए पंचायत को भूमि उपलब्ध करानी होगी जबकि भवन निर्माण हरियाणा सरकार कराएगी। पंच इंद्रजीत ने बताया कि अस्पताल बनने से बादली सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी और गंभीर मरीजों को झज्जर, बहादुरगढ़ या रोहतक नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन






फोटो नंबर 73:
फोटो नंबर 74:
फोटो नंबर 75:
फोटो नंबर 76:
फोटो नंबर 77:

फोटो नंबर 73: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बादली सीएचसी का जर्जर भवन। (संवाद)

फोटो नंबर 73: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बादली सीएचसी का जर्जर भवन। (संवाद)

फोटो नंबर 73: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बादली सीएचसी का जर्जर भवन। (संवाद)

फोटो नंबर 73: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बादली सीएचसी का जर्जर भवन। (संवाद)

फोटो नंबर 73: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बादली सीएचसी का जर्जर भवन। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें