फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में लगेगी बाबा रामदेव की क्लास, देंगे उग्र राजनीति से बचने की शिक्षा

Sun, 06 Mar 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देना चाहिए। जेएनयू प्रकरण पर उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश विरोधी नारेबाजी कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


वह जेएनयू जाकर वहां के छात्रों को योग की शिक्षा देंगे। शनिवार को पतंजलि योगपीठ में योग सीखने आए विभिन्न देशों के छात्रों को योग सिखाने के दौरान पत्रकारों से वार्ता में बाबा रामदेव ने जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देश को छात्र राजनीति ने कई नेता दिए हैं और उन नेताओं ने राष्ट्र विकास में अपना अहम योगदान दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल गांधी - फोटो : file photo
लेकिन छात्र राजनीति के दौरान छात्रों को उग्र राजनीति से दूर रहना चाहिए। यदि राजनीति करना चाहते हैं तो उसका मजबूत आधार पहले जीवन में तैयार कर लेना चाहिए।

छात्र नेता कन्हैया को उन्होंने आक्रामक राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के कालाधन संबंधी दावों पर फेयर एंड लवली टिप्पणी पर बाबा ने कहा कि राहुल ने आधा सच बोला है।

फेयर एंड लवली क्रीम से गौरापन नहीं आ सकता। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि कालाधन वापस नहीं आएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें