फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर के पास पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, पीले हेलमेट में कैमरा लगाकर कर रहा था काम

Tue, 19 Dec 2023 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

मंगलवार की दोपहर छत्तीसगढ़ निवासी भानू पटेल बाइक पर सवार होकर यलो जोन में घूम रहा था। उसके हेलमेट पर कैमरा भी लगा हुआ था। यह देख राम जन्मभूमि के गेट नंबर दस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया व तलाशी आदि लेने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
ayodhya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि के गेट नंबर दस पर तैनात सुरक्षा बलों ने मंगलवार की दोपहर को बाइक पर घूम रहे एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाना राम जन्मभूमि पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्ति के हेलमेट पर कैमरा लगा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त व्यक्ति मैप इन इंडिया का कर्मचारी है और वह सर्वे का काम कर रहा था। हालांकि इसके लिए अभी कंपनी को अनुमति नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस व खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर छत्तीसगढ़ निवासी भानू पटेल बाइक पर सवार होकर यलो जोन में घूम रहा था। उसके हेलमेट पर कैमरा भी लगा हुआ था। यह देख राम जन्मभूमि के गेट नंबर दस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया व तलाशी आदि लेने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना राम जन्मभूमि में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व कई खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की।

सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि वह मैप इन इंडिया का कर्मचारी है। कंपनी ने जिला प्रशासन के पास सर्वे करने का आवेदन किया है लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद उक्त कर्मी सर्वे कर रहा था। बताया कि उक्त व्यक्ति के बारे में कंपनी के अधिकारियों ने पुष्टि की है। बताया कि उसके आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र के आधार पर उसके पते आदि की भी तस्दीक कर ली गई है। बताया कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें