30jjrp05- विद्यार्थियों को संबोधित करते सीजेएम विशाल। स्रोत : प्राधिकरण
झज्जर। सुरक्षित बचपन अभियान के तीसरे दिन जिले के 48 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाए गए। इनमें विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, अधिकारों और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, साइबर क्राइम पुलिस थाना, किशोर न्याय बोर्ड और संबंधित विभागों के रिसोर्स पर्सन प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों को जानकारी दे रहे हैं। न्यायिक अधिकारी भी स्कूलों का दौरा कर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में विद्यार्थियों को संबोधित किया। सिविल जज आदित्य वर्मा ने भी बच्चों को बाल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीजेएम विशाल और सिविल जज विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें और अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।